6 November 2026

राज्य आंदोलनकारियों ने डीएम के माध्यम से सीएम धामी को भेजा छह सूत्री मांग पत्र, 

Advertisement
राज्य आंदोलनकारियों ने डीएम के माध्यम से सीएम धामी को भेजा छह सूत्री मांग पत्र, 
pine-crest

नैनीताल। उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी क्रांतिकारी मोर्चा ने राज्य आंदोलनकारियों की 6 सूत्रीय मांगो को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के माध्यम से एक ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी को प्रेषित किया गया।
     ज्ञापन के  माध्यम से राज्य आंदोलन कार्यों ने सीएम धामी से छ: सूत्रीय मांगो पर गम्भीरता पूर्वक विचार करने की है। इसमें यह है छह मांग ।
   1. राज्य आंदोलनकारियों की  मासिक पेंशन बीस हजार रुपये की जाये
2. सरकारी गेस्ट हाउसों में नि: शुल्क रहने की व्यवस्था
3 . चिन्हीकरण अति शीघ्र किया जाये
4 .विधवा आश्रितों को परिचय पत्र दिया जाये जिससे उनको सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल सके
5 .आश्रितों को स्वास्थ्य सेवायें निशुल्क प्रदान की जाये

6. चिन्हित निगमों के कर्मचारियों को पेंशन का लाभ दिया जाये शामिल हैं।


इस मौके पर राज्य आंदोलनकारी क्रांतिकारी मोर्चा के जिलाध्यक्ष गणेश सिंह बिष्ट एवम् नगर अध्यक्ष नैनीताल शाकिर अली के नेतृत्व में ज्ञापन जिलाधिकारी को प्रेषित किया गया । इस दौरान
  शिष्टमंडल में कंचन चंदोला, महेश जोशी, मनमोहन सिंह कनवाल, लीला बोरा, मुनीर आलम सिद्दीकी, लक्ष्मी नारायण लोहनी, रहिस अहमद, मुकेश जोशी,पान सिंह शिजवाली, भगवान पाठक , दीवान सिहं कनवाल, हरेन्द्र सिहं, वीरेंद्र जोशी, प्रकाश आर्या, तारा सिहं बिष्ट, हरिओम शास्त्री, महेश जोशी, नवीन जोशी, आदि राज्य आंदोलनकारी शामिल थे।

error: Content is protected !!