13 September 2026

नैनीताल के बिरला विद्या मंदिर के पूर्व उप प्रधानाचार्य चंदन सिंह पवार का हुआ निधन, कल 5 नवंबर (बुधवार) को किया जाएगा पाइंस घाट में उनका अंतिम संस्कार

0
pine-crest

नैनीताल। नगर के प्रतिष्ठित बिड़ला विद्या मंदिर के पूर्व उप-प्राचार्य चंदन सिंह पवार (78 वर्ष) का 3 नवंबर (सोमवार )को हृदयाघात रुकने से निधन हो गया। श्री पवार का बेटा लंदन से नैनीताल पहुँच गया है।उनकी अंतिम शव यात्रा उनके निवास स्थान निकट पूर्व सांसद महेंद्र सिंह पाल के निवास से 5 नवंबर (बुधवार) को प्रातः 8 बजे पाइन्स घाट नैनीताल के लिए रवाना होगी।

बता दें नगर मे ‘पवार सर’ के नाम से प्रसिद्ध जाने माने शिक्षक चंदन सिंह पवार ने वर्ष 1969 में बिड़ला विद्या नैनीताल से अध्यापन शुरू किया और 2009 में सेवानिवृत्त होने के बाद इनकी कार्यकुशलता, व्यावहारिकता और प्रसिद्धि को देखते हुए संस्थान ने 3 वर्ष का अतिरिक्त कार्यकाल और बढ़ा दिया जो 2012 तक का प्रदान किया गया।

उनके निधन पर पूर्व सांसद महेंद्र सिंह पाल, विधायक सरिता आर्या, बिरला विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा, संजय गुप्ता, मारूति नंदन साह,
शिक्षाविद लक्ष्मण सिंह बिष्ट, अधिवक्ता कैलाश तिवारी, उमेश तिवारी, पूर्व सदस्य जिला उपभोक्ता आयोग नैनीताल राजेन्द्र परगाई, अवकाश प्राप्त मेजर मीना पाल, गिरीश रंजन तिवारी, आशीष बजाज, देवेन्द्र लाल, आलोक अस्थाना, टीसीभट्ट, गणेश अधिकारी, सभासद पूरन सिंह बिष्ट, बीडी पालीवाल, कमल जगाती,अनिल सेठ एवं अन्य सगंठनो, बुद्धिजीवियों, शिक्षण संस्थानों, पत्रकारों, राजनैतिक दलों ने शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!