22 July 2026

हैप्पीनेस वूमेंस कलेक्टिव समूह की महिलाओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धन लोगों को बांटे कंबल और गर्म कपड़े,

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। ठंड के मौसम में कई परिवारों के पास ठंड से बचने के पर्याप्त संसाधन नहीं होते। किसी के जीवन में थोड़ी सी गर्माहट और मुस्कान देने की एक छोटी सी कोशिश हैप्पीनेस वूमेंस कलेक्टिव समूह द्वारा आज ग्रामीण क्षेत्रों में की गई ।


रविवार को हैप्पीनेस वूमेन्स कलेक्टिव, नैनीताल द्वारा ग्राम सिल्मोड़िया,जगयूडा ,बजून के लोगों को इस वर्ष सर्दी के मौसम में जरूरतमंद 101 परिवारों की सहायता हेतु कंबल, गर्म कपड़े ,गर्म टोपियाँ,मोजे एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया। इसके साथ ही क्षेत्र में”निशुल्क डेंटल चेकअप एवम उपचार का शिविर भी लगाया गया। शिविर में डॉ अभिनव गंगोला द्वारा ग्रामीणों का चैकप किया और संबंधित निशुल्क दवाई भी वितरित की। इस दौरान संस्था से रेशमा टंडन ,सुनीता वर्मा , मंजू नेगी,कविता जोशी,प्रेमलता गोसांईं ,संगीता साह , सिम्मी अरोरा,सोनी अरोरा,कविता गंगोला,किरण टंडन,कामना कंबोज,वैशाली बिष्ट,बीना शर्मा ,शिखा साह,कविता सनवाल,ममता गंगोला,मधु बिष्ट,ज्योति मेहरा,मंजू बिष्ट सिंह ,पूजा शाही,पूजा मल्होत्रा, संध्या तिवारी,वंदना मेहरा, रीना सामंत,उमा कांडपाल ,रमा तिवारी,श्वेता अरोरा ,निम्मी कीर, बिमला कफल्टिया ,नेहा डालाकोटी, सोमा शाह का सहयोग रहा । इनके अलावा जितेन्द्र साहनी,रमनजीत अरोरा,जीवंती गोस्वामी,भूपाल नयाल,सिल्मोड़िया ग्राम प्रधान कीर्ति,खुरपताल ग्राम प्रधान हँसी नेगी,मंजू कंसल,डॉ गीता तिवारी,ममता जोशी,भावना पांडे,मनीषा रावत,कृष्णा कंबोज ,उपासना कंबोज,सुदीप साह ,लतिका शाही आदि का हैप्पीनेस वूमेंस कलेक्टिव समूह ने आभार व्यक्त किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!