20 April 2026

नैनीताल में होगा पागल जिमखाना, तैयारियां शुरू, डॉ प्रगति जैन को मिली संयोजक की जिम्मेदारी, सर्वश्रेष्ठ पागल के रोल को मिलेगा नकद पुरस्कार,

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा डीएसए मैदान में
पागल जिमखाना का आयोजन 14 दिसम्बर को किया जाएगा । जिसमें महिलाओं और बुजुर्गों के लिए कई मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताएं लेक सिटी वेलफेयर क्लब नैनीताल की ओर से आयोजित कराई जाएंगी। जिसके लिए क्लब की ओर से तैयांरियां की जा रही हैं। इस कार्यक्रम के लिए डा. प्रगति जैन को संयोजक तथा दीपा पांडे और रानी साह को सह संयोजक बनाया गया है।
संयोजक डॉ प्रगति जैन ने बताया कि पागल जिमखाना के आयोजन को लेकर क्लब की बैठक आयोजित की गई। कहा कि पागल जिमखाना में महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिसमें बोरा रेस, सुई धागा रेस, म्यूजिकल रेस, स्पून रेस, ईंट रेस, बुजुर्ग रेस, बुनाई प्रतियोगिता, धुन पहचानो प्रतियोगिता, मटका रेस, रस्सा खींच, पति पत्नी रेस आदि मनोरंजक प्रतियोगिताएं होंगी तथा विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ पागल को 2100 रूपए कैश प्राइज दिया जाएगा। इस मौके पर
आभा साह, सरिता, हेमा भट्ट, कंचन जोशी, कविता त्रिपाठी, ज्योति ढौंढियाल , अमिता साह, रमा भट्ट, विक्रम रावत, शैलेन्द्र चौधरी, प्रेम सिंह, पंकज बर्गली, भगवत रावत, देवेन्द्र लाल साह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!