6 November 2026

समाजसेवी एवं पशु प्रेमी संध्या शर्मा ने पिछले डेढ़ वर्षो से बंद पड़े जन्म नियंत्रण एबीसी सेंटर को खोलने और विभिन्न समस्याओं को लेकर पालिका के ईओ (द्वितीय) को सौंपा ज्ञापन

Advertisement
समाजसेवी एवं पशु प्रेमी संध्या शर्मा ने पिछले डेढ़ वर्षो से बंद पड़े जन्म नियंत्रण एबीसी सेंटर को खोलने और विभिन्न समस्याओं को लेकर पालिका के ईओ (द्वितीय) को सौंपा ज्ञापन
pine-crest


नैनीताल। नगर की सामाजसेवी और पशु प्रेमी संध्या शर्मा ने जबसे पालिकाध्यक्ष का चुनाव लड़ा है तभी से वह शहर की जनसमस्याओं व लोगों की समस्याओं को दुरस्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। चाहे वह नगर पालिका से या फिर जिला प्रशासन से संबंधित हो या फिर लोक निर्माण विभाग से संबंधित जनता की समस्याओं को विभागों से पूरा करा रही हैं।
इसी के तहत समाजसेवी संध्या शर्मा ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी द्वितीय को ज्ञापन देकर पशु जन्म नियंत्रण एबीसी जो पिछले डेढ़ वर्षो से बंद पड़ा है उसे खोलने की मांग और हमारे क्षेत्र के स्ट्रेट डॉग्स की सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण के लिए अनिवार्य
पशु जन्म नियंत्रण (एबीसी) नियम, 2023 के अंतर्गत नगर पालिका पर स्टरलाइजेशन, टीकाकरण और उपचार की नियमित जिम्मेदारी निर्धारित है।
परंतु पिछले लगभग 1 वर्ष /डेढ़ माह से नगर पालिका द्वारा एबीसी /स्टरलाइजेशन कार्यक्रम पूर्णतः बंद है। जिसके कारण:
कई स्ट्रीट डॉग्स को समय पर टीकाकरण, उपचार और स्टरलाइजेशन नहीं मिल पा रहा है, और घायल एवं बीमार कुत्तों को उचित चिकित्सीय सहायता नहीं मिल रही है,
पशुओं के मानव-संगत सह–अस्तित्व हेतु आवश्यक देखभाल प्रभावित हो रही है।
एबीसी नियमों के अनुसार स्टरलाइजेशन का उद्देश्य पशुओं को सुरक्षित, स्वस्थ और रोग-मुक्त रखना है, तथा नगर निकायों के लिए यह कार्य अनिवार्य है। इस परिस्थिति में, आपसे आग्रह है कि पशु-हित तथा विधिक दायित्वों को ध्यान में रखते हुए: एबीसी/स्टरलाइजेशन ऑपरेशन को तत्काल पुनः प्रारम्भ कराया जाए। यदि टेंडर, बजट या अनुबंध में कोई तकनीकी अड़चन है तो इसकी वर्तमान स्थिति लिखित में उपलब्ध कराई जाए। घायल/बीमार स्ट्रीट डॉग्स के उपचार और टीकाकरण के लिए नगर पालिका द्वारा तत्काल चिकित्सा टीम भेजी जाए। पशु क्रूरता रोकने तथा फील्ड मॉनिटरिंग के लिए नियमित निरीक्षण दल गठित किया जाए आदि समस्याओं से भरा ज्ञापन सौंपा है।

error: Content is protected !!