6 November 2026

समाज सेवी संध्या शर्मा द्वारा नैनीताल में निशुल्क नेत्र शिविर 27 नवंबर को

Advertisement
समाज सेवी संध्या शर्मा द्वारा नैनीताल में निशुल्क नेत्र शिविर 27 नवंबर को
pine-crest

नैनीताल। शहर की सामाजसेवी संध्या शर्मा के सहयोग से निशुल्क नेत्र शिविर नैनीताल में 27 नवंबर को लगेगा।हल्द्वानी स्थित ज्योति नेत्रालय आँखों का अस्पताल के जाने माने चिकित्सक द्वारा 27 नवंबर बुधवार को प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक
निःशुल्क आंखों की जांच का शिविर मल्लीताल स्थित होटल चंद रीजेंसी, निकट आईडीबीआई. बैंक में ल लगाया जाएगा। समाजसेवी संध्या शर्मा ने बताया जो मरीज मोतियाबिंद एवं नाखूना का ऑपरेशन के लिए चिन्हित किए जाएंगे उनका ऑपरेशन ज्योति नेत्रालय हल्द्वानी में किया जाएगा और उनके लाने ले जाने की जिम्मेदारी फूल देई जनकल्याण समिति द्वारा की जाएगी। चिकित्सालय के मैनेजर प्रियांशु तिवारी ने बताया उनका ऑपरेशन आयुष्मान कार्ड एवं गोल्डन कार्ड के द्वारा किया जाएगा।

error: Content is protected !!