6 November 2026

नैनीताल में बर्फ की तरह घरों की छत में खूब जमने लगा पाला, पाला पड़ने से ठिठुरन बढी़

Advertisement
नैनीताल में बर्फ की तरह घरों की छत में खूब जमने लगा पाला, पाला पड़ने से ठिठुरन बढी़
pine-crest

नैनीताल। नैनीताल में नवंबर माह में ही ठंड अधिक बढ़ने से ठिठुरन अब बढ़ने लगी है। सोमवार का सबसे अधिक सर्दी का दिन रहा। सुबह को धूप खिलती है और दुपहर बाद अचानक से आसमान में बादल मंडराने लगते हैं और कभी धूप तो कभी सूरज बदलों में लुकाछिपी करता रहता है। जिससे धीरे धीरे ठंडा बढ़ने लगता है और शाम से ही पाला गिरने लगता है। ठंड से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़े पहनें साथ ही हीटर और आग का सहारा लिया । रात के समय खूब जमकर पाला भी गिरने लगा है। सफेद बर्फ की तरह पाला टिन की छत में देर तक जमा रहा। धूप पढ़ने पर पाला पिघलने लगा।

error: Content is protected !!