6 November 2026

एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, नैनीताल का वाइस एडमिरल राजेश धनखड़, एवीएसएम, एनएम ने किया औपचारिक भ्रमण

Advertisement
एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, नैनीताल का वाइस एडमिरल राजेश धनखड़, एवीएसएम, एनएम ने किया औपचारिक भ्रमण
pine-crest


नैनीताल। एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, नैनीताल का वाइस एडमिरल राजेश धनखड़, एवीएसएम, एनएम ने औपचारिक भ्रमण किया। इस दौरान 5 यूके नेवल यूनिट एनसीसी के कैडेट्स द्वारा सुसज्जित परेड के माध्यम से भव्य गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया।इस अवसर पर ग्रुप कमांडर कमोडोर बलराजेश सिंह ने वाइस एडमिरल धनखड़ को ग्रुप मुख्यालय द्वारा संचालित विविध प्रशिक्षण गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, नैनीताल का वाइस एडमिरल राजेश धनखड़, एवीएसएम, एनएम ने किया औपचारिक भ्रमण
एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, नैनीताल का वाइस एडमिरल राजेश धनखड़, एवीएसएम, एनएम ने किया औपचारिक भ्रमण

इन गतिविधियों में ड्रोन संचालन एवं परीक्षण, रोइंग सिम्युलेटर, फायरिंग सिम्युलेटर, रॉक क्लाइम्बिंग, शिप मॉडलिंग, स्लिथरिंग, ट्रेकिंग तथा जलक्रीड़ा प्रशिक्षण मुख्य रूप से शामिल हैं। ये सभी आधुनिक तकनीकी संसाधनों से युक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम कैडेट्स के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से संचालित किए जा रहे हैं।वाइस एडमिरल धनखड़ ने भ्रमण के दौरान एनसीसी कैडेट्स से संवाद किया तथा उनके अनुशासन, आत्मविश्वास और देशभक्ति की भावना की सराहना की। कैडेट्स द्वारा ड्रोन संचालन एवं फायरिंग सिम्युलेटर का अत्यंत प्रभावशाली प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया, जिसने मुख्य अतिथि को विशेष रूप से प्रभावित किया।वाइस एडमिरल राजेश धनखड़ ने एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, नैनीताल में संचालित उत्कृष्ट प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं आधुनिक सुविधाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह केंद्र देश के चुनिंदा सर्वश्रेष्ठ एनसीसी ग्रुप मुख्यालयों में से एक है। उन्होंने ग्रुप कमांडर कमोडोर बलराजेश सिंह तथा उनके अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समर्पण और प्रयासों की सराहना की।कैडेट्स को संबोधित करते हुए वाइस एडमिरल धनखड़ ने कहा कि, “एनसीसी केवल एक प्रशिक्षण संस्था नहीं, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त माध्यम है। एनसीसी युवाओं में चरित्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और देशभक्ति की भावना का विकास करती है। आप सभी में अपार संभावनाएं हैं; आत्मविश्वास और निष्ठा के साथ आगे बढ़ें, देश आप पर गर्व करेगा।इस अवसर पर
कर्नल कुणाल सर्वे प्रशिक्षण अधिकारी, एनसीसी ग्रुप मुख्यालय नैनीताल, नवीन सिंह ढैला मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, एनसीसी ग्रुप मुख्यालय नैनीताल,
कैप्टन मृदुल शाह (भारतीय नौसेना) – कमान अधिकारी, 5 उत्तराखंड नेवल यूनिट एनसीसी,
कर्नल बी. एस. खड़का – कमान अधिकारी, 79 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी,
बी. के. घिल्डियाल – प्रशासनिक अधिकारी
जया कलाकोटी, विवेक सिंह, मयंक डिमरी, परवेज अहमद, राजेंद्र रावत, राजू तथा राकेश जोशी सहित ग्रुप मुख्यालय के अन्य अधिकारीगण, एनसीओ एवं कर्मचारीगण।एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, नैनीताल द्वारा उत्तराखंड राज्य के छह जिलों में कार्यरत 13,761 से अधिक कैडेट्स को उच्च-स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यह ग्रुप निरंतर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट उपलब्धियाँ अर्जित कर रहा है और राज्य में युवाओं के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पित है।

error: Content is protected !!