6 November 2026

नैनीताल शहर के समाजसेवी लोकेश जोशी बने सलाहकार समिति के सदस्य, बधाई देने वालों का लगा तांता

Advertisement
नैनीताल शहर के समाजसेवी लोकेश जोशी बने सलाहकार समिति के सदस्य, बधाई देने वालों का लगा तांता
pine-crest


नैनीताल। नगर के समाजसेवी एवं पर्यटन व्यवसाई लोकेश जोशी को भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण के पंतनगर हवाई अड्डा का सलाहकार समिति का सदस्य नामित किया गया है। सांसद अजय भट्ट की संस्तुति पर यह मनोनयन किया गया है। जोशी ने बताया कि पंतनगर हवाई अड्डे के विस्तार के लिए राज्य

नैनीताल शहर के समाजसेवी लोकेश जोशी बने सलाहकार समिति के सदस्य, बधाई देने वालों का लगा तांता


सरकार की ओर से 524 एकड़ अतिरिक्त भूमि हस्तांतरण किया गया है। बाउंड्री वाल का काम प्रगति पर है। इसके अलावा न्यू टर्मिनल बिल्डिंग एवं विस्तारित रनवे के लिए निविदा प्रक्रिया गतिमान है। जनवरी 2026 तक संबंधित कार्य को आवंटित कर दिया जाएगा। जोशी को पर्यटन कारोबारियों व अन्य लोगों ने बधाई दी है।

error: Content is protected !!