20 April 2026

श्री कैंची धाम के व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, जिला नैनीताल की नगर इकाई श्री कैंची धाम के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
शपथग्रहण समारोह में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्यमंत्री नवीन वर्मा द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष धीरज तिवाड़ी एवं महामंत्री पवन भट्ट को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने उपाध्यक्ष रोहित बिष्ट, महिला उपाध्यक्ष मीनाक्षी तिवाड़ी, कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ तिवाड़ी, सचिव वीरेंद्र सिंह मेहरा, संगठन मंत्री जितेंद्र किरौला एवं हरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रचार मंत्री भुवन कुमार एवं हितेश सिंह खनायत को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे द्वारा किया गया।


नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के हित में पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए सभी उपस्थित dignitaries एवं सदस्यों का आभार प्रकट किया।इस दौरान कुमाऊँ मण्डल सह प्रभारी अखिलेश सेमवाल ने अतिथियों को सम्मान स्वरूप बाबा नींव करौरी महाराज की फोटो फ्रीम भेंट की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!