22 July 2026

वृंदावन पब्लिक स्कूल में विंटर अवकाश, बच्चे बने सेंटा क्लाज, मनाया क्रिसमस पर्व और वैलून डे, खूब जमकर की मस्ती,

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। नगर का प्रतिष्ठित वृंदावन पब्लिक स्कूल में बच्चों की विंटर की छुट्टियां पड़ने से पूर्व शनिवार को वैलून डे और क्रिसमस डे कार्यक्रम बडे़ धूमधाम के साथ मनाया। इस दौरान स्कूल परिसर को रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया और बच्चों के खेलने- कूदने के लिए मिकी माउस भी लगाया गया। इसमें बच्चों ने खूब मस्ती की। साथ ही स्कूल परिसर में क्रिसमस पर्व भी नन्हें मुन्नें बच्चों द्वारा भव्य रुप से मनाया। इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्या राखी साह ने सेंटा क्लाज बनकर बच्चों के बीच खूब जमकर नृत्य किया और बच्चों को‌ गिफ्ट भी बांटें। सभी बच्चे सेंटा क्लाज की वेशभूषा में स्कूल में पहुंचकर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।


प्रधानाचार्या राखी साह ने बच्चों को वैलून डे और क्रिसमस के बारे में जानकरी साझा की। इस मौके पर
संघमित्रा, रचना, नेहा, पल्लवी, हेमा, हिमानी, ममता, आलिया, कंचन, गीता, अंकिता आदि शिक्षिकांऐ मौजूद रही।
…….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!