22 July 2026

फुटबॉल प्रतियोगिता में हाई कोर्ट ऑफिशल नैनीताल ने व्यापार मंडल तल्लीताल को 2-1से हराकर ट्रॉफी पर किया कब्जा

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM


नैनीताल। डीएसए नैनीताल के तत्वाधान में अंतर कार्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता में आज हाई कोर्ट ऑफिशल नैनीताल ने व्यापार मंडल तल्ली ताल को 2-1के अंतर से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। आज के मैच में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति आलोक मेहरा थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गा सिंह मेहता एवं मंडी समिति के मनोज जोशी उपस्थित रहे। आज के अतिथियों के रूप में डी एस ए नैनीताल के महासचिव अनिल गडिया , उपसचिव भुवन बिष्ट, फुटबॉल सचिव पवन खानायत, बालीबाल सचिव शैलेंद्र बर्गली, सभासद भगवत रावत, संतोष शाह,विक्रम शाह,खजान डंगवाल सहित हजारों लोग मौजूद रहे। अंत में मुख्य अतिथि ने सभी खेल प्रेमी जनता को एवं डी एस ए नैनीताल की कार्यकारिणी को संबोधित कर आशीर्वाद दिया। डी एस ए नैनीताल की ओर से सभी खिलाड़ियों एवं दर्शकों तथा मुख्य अतिथि का धन्यवाद प्रेषित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!