20 April 2026

शेरवानी हिलटाप ने निकाली क्रिसमस पर्व शोभायात्रा

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। क्रिसमस पर्व के चलते प्रतिष्ठित होटल शेरवानी हिलटॉप की ओर से नगर में सेंटा क्लॉज की शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान झिंगल बैल गीत की धूम रही और नगर का वातावरण क्रिसमस में डूबा नजर आया।
क्रिसमस गीतों के साथ यात्रा मालरोड पहुंची। मालरोड से तल्लीताल गांधी चौक से बाजार होते हुए वापस मल्लीताल को लौट गई। शोभा यात्रा में सेंटा क्लॉज ने बच्चों को खूब उपहार बाटे और चॉकलेट के साथ टॉफियां प्रदान की। जीएम कमलेश सिंह ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिहाज से इस तरह के धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन बेहद जरूरी है। इस दौरान ओपी जीवन बिष्ट , दीपक सिंह भुवन, श्रेया, बच्ची सिंह, हिमांशु, पान सिंह, कविंदर, देवेंद्र, ऋतू आदि रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!