13 September 2026

पूनम बिष्ट बनी पत्रकारिता विभाग की विभागाध्यक्ष, कूटा ने किया स्वागत

0
pine-crest


नैनीताल। कुमाऊं विश्वविधालय के अटल पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्ययन केंद्र का विभागाध्यक्ष बनने पर डॉ पूनम बिष्ट का आज कूटा ने अभिनंदन किया । कूटा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर पूनम बिष्ट को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्वल भविष्य की कामना की ।

प्रो गिरीश रंजन तिवारी की अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के बाद डॉ पूनम को विभागाध्यक्ष बनाया गया है । कूटा की तरफ से अध्यक्ष प्रो ललित तिवारी ,चीफ प्रॉक्टर प्रो हरीश बिष्ट ,प्रो मनोज आर्य ,डॉ नीलू ,डॉ दीपक कुमार ,डॉ युगल जोशी ,डॉ संतोष कुमार ,डॉ अनिल बिष्ट ,डॉ दीपिका गोस्वामी ,डॉ अशोक कुमार ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!