4 June 2026

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल कार्यकारिणी की वार्षिक बैठक रुड़की में हुई सम्पन्न, तीन बार अध्यक्ष और महासचिव के पदों पर रह चुके पदाधिकारी अब चुनाव में नहीं लेंगे हिस्सा,फरमान हुआ जारी

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। उत्तराखंड में व्यापारिक हितों के लिए संघर्ष करने वाले संगठन प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल कार्यकारिणी की वार्षिक बैठक रुड़की में सम्पन्न हुई।जिसमें व्यापारियों को होने वाली परेशानियों पर कड़ा रुख लेने व प्रदेश में अलग-अलग इकाइयों में अध्यक्ष व महामंत्री पद पर अपने तीन कार्यकाल पूरे कर चुके पदाधिकारियों को आगे चुनाव में हिस्सा नही ले पाने का फ़रमान भी जारी किया गया।नैनीताल में भंग हो चुके मल्लीताल व्यापार मंडल,तल्लीताल व्यापार मंडल व एक अन्य व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने भी एकमत होने की अपनी सैद्धांतिक सहमति भी दी है।
आपको बता दे कि नैनीताल जिला प्रशासन पर्यटन सीज़न व अन्य भीड़भाड़ वाले दिनों में पर्यटकों को झील नगरी में प्रवेश से रोक देता है।जबकि व्यवस्था बनाकर सभी आगंतुकों को पूर्व के वर्षों की भाँति प्रवेश सुनिश्चित किया जाना चाहिए।वर्तमान में लोअर मॉल रोड मरम्मत के चलते पिछले बहुत दिनों से बंद की गई है जिससे अपर माल रोड में वाहनों का अधिक दबाव बढ़ा है।ज्यादा भीड़ बढ़ने पर इसे वन वे करके वापसी के लिए कालाढूंगी बाईपास मार्ग का इस्तेमाल किया जा सकता है।नैनीताल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट पहले ही नववर्ष पर 50% ऑक्यूपेंसी की बात कर चुके हैं।जिससे होटल मालिकों व स्थानीय व्यवसायियों को बहुत नुकसान हुआ।

नैनीताल में एक नगर व्यापार मंडल बनाये जाने की कवायद जारी..सहमति के बाद जल्द होगी नए व्यापार मंडल की घोषणा…-नवीन वर्मा प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल…

उत्तराखंड प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने बताया कि युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने के लिए किसी भी इकाई में तीन बार अध्यक्ष व महामंत्री रह चुके पदाधिकारियोँ को चुनाव लड़ने के अयोग्य घोषित कर दिया गया है।उन्होंने बताया कि रुड़की सम्मेलन में नैनीताल व कौसानी इकाइयों को एक कर नगर इकाई बनाए जाने की चर्चा भी की गई।उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पर्यटकों को सरोवर नगरी में केवल प्रीबुकिंग पर ही प्रवेश देता है व दो पहिया वाहनों को तो 31 दिसंबर पर कुछ दिनों का पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया था।जिससे व्यापारियों को बहुत नुकसान हुआ।उत्तराखंड प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने कहा कि कल 20 जनवरी आज ही इस संदर्भ में एक मीटिंग रखी गई है जिसमें एक इकाई बनाये जाने पर व्यापारियों को एकमत कर आम सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा।उन्होंने कहा कि बनवारी लाल कंसल व बाबूलाल गुप्ता दोनों यही चाहते थे कि छोटी सी सरोवर नगरी में व्यापार मंडल की एक नगर इकाई ही होनी चाहिए।जिससे मामलों में शासन,प्रशासन से वार्ता कर सही हल निकाला जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!