13 September 2026

कुमाऊँ विश्वविद्यालय महिला फुटबॉल टीम के लिए नैनीताल में चयन प्रक्रिया हुई शुरू

0
pine-crest


नैनीताल। डी.एस.बी. परिसर, नैनीताल के तत्वावधान में कुमाऊँ विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालय महिला फुटबॉल ट्रायल का आयोजन किया गया। इस ट्रायल में एम.बी.पी.जी. कॉलेज, हल्द्वानी; सरदार भगत सिंह कॉलेज, रुद्रपुर; पी.एन.जी. कॉलेज, रामनगर तथा डी.एस.बी. परिसर, नैनीताल की टीमों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति प्रो. डी.एस. रावत द्वारा किया गया। इस अवसर पर कुलपति ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा प्रेरणादायक उद्बोधन के माध्यम से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं लगन के साथ खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया तथा कुमाऊँ विश्वविद्यालय की टीम को नॉर्थ ज़ोन प्रतियोगिता में सहभागिता हेतु शुभकामनाएँ प्रदान कीं।
इस अवसर पर प्रभारी अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभागाध्यक्ष प्रो ललित तिवारी द्वारा सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया गया एवं उन्हें शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। डॉ. संतोष कुमार ने जानकारी दी कि चयनित खिलाड़ी आगामी माह पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ द्वारा आयोजित नॉर्थ ज़ोन महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में कुमाऊँ विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी।
कार्यक्रम में पूर्व सन्तोष ट्रॉफ़ी खिलाड़ी महेन्द्र सिंह फरसवान , डॉ सुरेन्द्र सिंह, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. अजय सिंह, डॉ. लोकेश पांडे, नवीन चंद्र जोशी, नरेन्द्र कुमार, अपूर्व बिष्ट, भगवत सिंह, भास्कर आर्या, अतुल कुमार, जीवन सिंह बिष्ट, अनीता रावत, महेंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!