9 March 2026

तीन दिवसीय माँ पाषाण देवी मंदिर के धार्मिक अनुष्ठान के तहत दूसरे दिनअखंड रामायण का पाठ हुआ शुरू, कल यानि 21जनवरी को होगा विशाल भंडारा

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। नगर के ठंडी सड़क स्थित मां पाषाण देवी मंदिर में सोमवार से तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का शुभारंभ हो गया है। आज मंगलवार को गणेश पूजन, पंचांगी कर्म एवं रामचंद्र परिवार पूजन के साथ अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया। इस दौरान भक्तजनों को हलुवा का प्रसाद वितरण किया गया। सायंकाल पंच आरती हुई। मंदिर के मुख्य पुजारी जगदीश भट्ट ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के प्रथम दिन प्रातः गणेश पूजन के उपरांत शिव पूजन एवं रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया। इसके बाद दोपहर मेंसुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। सायंकाल मां पाषाण देवी की पंच आरती की गई। उन्होंने बताया कि वार्षिकोत्सव के अंतिम दिन बुधवार को अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति के बाद हवन, पूर्णाहुति एवं कन्या पूजन काआयोजन किया जाएगा। दोपहर 2 बजे से मां पाषाण देवी के समष्टि भंडारे का आयोजन होगा। पंडित जगदीश भट्ट ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुंचकर मां पाषाण देवी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमोद सुयाल, अमित डालाकोटी, नवीन तिवारी, राजेश मिश्रा, दीपक मनराल, गौरव ज्योति, मोहित आरुष, जिगर, राजेंद्र, पंकज,धीरज, मीनू बुधलाकोटी, अमिता साह, गीता जोशी, कविता कांडपाल, विनीता, हेमा पंत, देवकी, मंजू रौतेला, रजनी चौधरी, भगवती, अखिल जोशी, भुवन बिष्ट, महेश अरोरा, मोहन तिवारी, आनंद रावत, विनोद मनराल, गौरव बिष्ट, कामेश लोहनी व आनंद रावत ने सहयोग दिया।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!