19 June 2026

नैनीताल में व्यापार मंडल की होगी एक नगर इकाई स्थानीय व्यापारियों ने प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रयासों को सराहा

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM


नैनीताल। नैनीताल में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड की तल्लीताल व मल्लीताल दो इकाइयाँ कार्य कर रही थी। इनकी कार्यशैली से ख़फ़ा होकर कुछ व्यापारियों ने एक तीसरा व्यापार मंडल बना दिया था। जिससे पूरा फ़ायदा नैनीताल जिला प्रशासन उठा रहा है।
व्यापारियों ने नैनीताल शहर की एक एसोसिएशन बनाने की माँग प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, जिलाध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष से की। श्री रामसेवक सभागार में आज हुई बैठक में उपस्थित सभी व्यापारियों ने एकमत से एक नगर इकाई गठित किये जाने के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से स्वागत किया गया।
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने सभी व्यापारियों की एकजुटता को अच्छा प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि एकता में अधिक शक्ति होती है। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे व जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने बैठक के बाद कहा कि समय की माँग यही है कि पूरे नगर की एक एसोसिएशन बनाई जाय। जिस पर सभी व्यापारी नेताओं ने अपनी सहर्ष सहमति दी। उन्होंने कहा कि तल्लीताल के व्यापार मंडल अध्यक्ष रहे मारुति नंदन साह व मल्लीताल से अध्यक्ष रहे किशन सिंह नेगी भविष्य में एकीकृत योजना बना कर संयुक्त रायशुमारी कर एक नगर व्यापार मंडल की नींव जल्द रखेंगे। इसके लिए प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के अमित साह व अंचल पंत को पूरी कार्ययोजना व प्रारूप बनाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!