19 June 2026

नैनीताल में बसंत पंचमी के दिन बटुकों का होगा सामूहिक जनेऊ संस्कार, श्री राम सेवक सभा के पदाधिकारी तैयारी में जुटे

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 23 जनवरी वसंत पंचमी शुक्रवार को रामसेवक सभा भवन में सामूहिक उपनयन (जनेऊ संस्कार) होगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है जिसमें सभा भवन को रंग रोगन रंगीन झंडियों व झंडे आदि लगाकर भव्य तैयारी की जा रही है। तैयारी में सभा के कार्यकर्ता तैयारी में लगे हुए हैं। अभी तक तीन दर्जन बटुकों द्वारा पंजीकरण कराया गया है। इनका उपनयन जनेऊ संस्कार बसंत पंचमी की विधि विधान के साथ सम्पन्न किया जाएगा । बसंत पंचमी ज्ञान, कला और संगीत की देवी सरस्वती के जन्म का प्रतीक है। इस दिन लोग पीले रंग के कपड़े पहनते हैं, पीली चीजें अर्पित करते हैं और मां सरस्वती की पूजा करते हैं जो- बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है।- इस दिन पूजा-पाठ करने से जीवन के अंधकार का नाश होता है और सभी कामों में सफलता मिलती है।- छोटे बच्चों की शिक्षा की शुरुआत , जनेऊ के लिए यह दिन बेहद शुभ माना जाता है ।
तैयारी में रामसेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाडी, प्रबंधक विमल चौधरी, ललित साह, कैलाश बोरा आशु, गिरीश एडवोकेट मनोज शाह, मोहित लाल साह, हीरा रावत आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!