13 September 2026

नैनीताल में ऊंचाई वाले क्षेत्र में हुई खूब बर्फबारी, निचले क्षेत्र में हल्की फुल्की बर्फबारी में पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने खूब की मस्ती, होटल कारोबारियों के खिले चेहरे

0
pine-crest

नैनीताल।शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली और नैनीताल सहित ऊंचाई वाले हिमालयी क्षेत्रों में वर्ष की पहली बर्फबारी हुई।

बता दें कि बीते पांच माह से बारिश नहीं पड़ने से नैनी झील का जल स्तर भी कम हो गया था। अब तक बारिश और बर्फबारी न होने से पहाड़ों में सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही थी। सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे, दोपहर के बाद ऊँचे पहाड़ों पर गिरी बर्फ ने पूरे क्षेत्र को सफेद चादर में ढक दिया, जिससे नैनीताल की वादियों का नज़ारा बेहद मनमोहक हो गया। चाइना पीक, स्नोव्यू, बिरला, सात नंबर क्षेत्र सहित ऊंचाई वाले इलाकों में अच्छी बर्फबारी हुई, जबकि नगर के निचले हिस्सों और मालरोड क्षेत्र में भी हल्का हिमपात देखने को मिला। इस साल की पहली बर्फबारी है।
नैनीताल के अलावा मुक्तेश्वर, धानाचूली, पहाड़पानी, रामगढ़, कसियालेख, मनाघेर और चोरलेख क्षेत्र की पहाड़ियां व खेत बर्फ से ढके नजर आए। बर्फबारी से जहां पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिला, वहीं लंबे समय से बारिश की आस लगाए किसानों और स्थानीय व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!