22 July 2026

युवा नेता शीलू कुमार का लक्ष्य है 2027 फतह करना, युवा पीढ़ी इस बार इतिहास रचेगी और परिवर्तन लाएगी-शीलू कुमार,16 फरवरी को आयोजित होगा बेतालघाट में विधानसभा सम्मेलन

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। युवा नेता शीलू कुमार 2027 विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। उनका अब लक्ष्य 2027 पार करना है। उन्होंने कहा कि अब युवा पीढ़ी आगे आई है तो युवा इस बार परिवर्तन लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि लोगों ने पैत्रिक सीटें समझ रखीं हैं जैसे राजा का बेटा राजा ही बनेगा इस मिथा को चुनाव में युवा ही तोड़ेगी।
शीलू कुमार ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि 16 फरवरी को बेतालघाट स्थित मिनी स्टेडियम में एक महा जन सम्मेलन होगा जिसका नाम विधानसभा सम्मेलन रखा गया है। इस सम्मेलन में 5 हजार से अधिक संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। सम्मेलन की तैयारी जोर शोर चल रही है।
शीलू ने कहा कि आज तक की राजनीति में पहली बार युवा चेहरे ने कदम बढाया है। अपने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को देखते हुए जनता युवाओं को आगे बढ़ाने का अवसर दें क्योंकि अब आ चुका है वक्त युवाओं का इतिहास रचने का और जनता मांग रही है परिवर्तन। शीलू ने सभी युवाओं से अनुरोध किया है कि वह 16 फरवरी को बेतालघाट स्थित मिनी स्टेडियम में पहुंच कर सम्मेलन को सफल बनाऐं और युवा विचारों को सुनकर परिवर्तन का संकल्प लें। विडियो में पूरा सुनें शीलू कुमार ने किया कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!