5 November 2026

नैनीताल में बर्फ देखने को पर्यटकों का छूटा पसीना, पुलिस से तकरार, टैक्सी चालकों की लूट, बस में सीट के लिए जद्दोजहद,अवैध गेस्ट हाउस व होटलों के मनमानी रेट

Advertisement
नैनीताल में बर्फ देखने को पर्यटकों का छूटा पसीना, पुलिस से तकरार, टैक्सी चालकों की लूट, बस में सीट के लिए जद्दोजहद,अवैध गेस्ट हाउस व होटलों के मनमानी रेट
pine-crest

नैनीताल। बर्फबारी देखने और गणतंत्र दिवस के अवसर पर नैनीताल में सैलानियों की भीड़ बढ़ गई। इस दौरान कई पर्यटकों को रुम भी उपलब्ध नहीं हो पाया किसी ने अपने परिवार के साथ वाहनों में बमुश्किल रात काटी। कई अपने घर वापस भी लौट गए। भीड़ को देखते हुए लोगों ने पर्यटकों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए अवैध रुप से घर में कमरे लगा रहे और अवैध रुप से गेस्ट हाउस चला रहे लोगों ने पर्यटकों से अधिक रुपये लेकर लूट मचा रखी है।

नैनीताल में बर्फ देखने को पर्यटकों का छूटा पसीना, पुलिस से तकरार, टैक्सी चालकों की लूट, बस में सीट के लिए जद्दोजहद,अवैध गेस्ट हाउस व होटलों के मनमानी रेट

साथ ही टैक्सी चालकों ने चार सौ से लेकर 500 पर सवारी लेकर खूब चांदी काटी। रोडवेज में बस जाम में फंसे रहने से रोडवेज में भीड़ रही। बस आते ही लोगों ने सीट पाने के लिए एक दूसरे के ऊपर चढ़ने लगे वहीं कुछ लोग खिड़कियों से घुसने लगे तो एक खिड़की का शीशा भी टूट गया। शीशा टूटते ही चालक का गुस्सा फूटा और बस ले जाने से इंकार कर दिया और फिर पुलिस को बुला लिया गया। बाद में चालक यात्रियों से भरी बस लेकर हल्द्वानी को रवाना हुआ। पर्यटकों को बर्फ देखने के लिए पसीने छूट गए और जीरो प्वाइंट तक वाहन नहीं पहुंचने पर पर्यटकों को 9 से 10 किलोमीटर पैदल चलकर बर्फ देखने को मिली और पुलिस से नौकझौंक के चलते पसीना भी खूब बहाया गया।

error: Content is protected !!