22 July 2026

शब ए बारात 3 फरवरी को

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। मुस्लिम कैलंडर के हिसाब से 14 शाबान को शब ए बारात मनाई जाती हैं इस बार ये त्योहार (03 फरवरी) को मनाया जायेगा, इबादत, तिलावत और शाखावत के (दान पूर्ण) के इस त्योहार मै मस्जिदों और क़ब्रस्तानो को खास तरीके से सजाया जाता हैं शब ए बारात की रात यानि 15 शाबान को लोग रात भर इबादत करते हैं नमाज़े नफील, कुरान की तिलावत, अल्लाह से गुनाहो की सच्ची तोबा, और अपने माँ बाप की मगफिरत के लिए दुआ करते हैं मस्जिदों मे नमाज़ अदा करते हैं और फिर क़ब्रस्तान मै जाकर अपने अज़ीज़ लोगो की क़ब्र मै जाकर उनकी मगफिरत के लिए दुआ करते हैं और पूरी रात जागकर इबादत करते हैं और कई जगह जलसो का भी आयोजन किया जाता हैं और फर्ज़ नमाज़ से पहले दुआ करके 15 शाबान का रोज़ा रखते हैं और इसी रात को अल्लाह ताला अपने बन्दों का पिछले साल का नामो आमाल (यानि लेखा जोखा) और आने वाले साल की तक़दीर तय करता हैं इसी रात को शब ए बारात कहेते है
और इसी रात को शब ए बारात कहते हैं मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष नाज़िम बक्श ने नोजवानो से खास अपील की हैं इबादत की इस रात को शान्ति के साथ मनाये और जायदा से जायदा इबादत करें ओर अपने अज़ीजो की मगफिरत के लिए दुआ करे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!