22 July 2026

सीआरएसटी मार्ग से अवैध पार्किंग नहीं हटी तोसभासद अंकित चंद्रा ने क्षेत्रवासियों के साथ कोतवाली में धरने पर बैठने की धमकी, स्कूल प्रबंधन ने भी सीएम पोर्टल पर की शिकायत, नहीं निकला कोई समाधान

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। नगर पालिका क्षेत्र के सभासद ने मल्लीताल कोतवाली में ज्ञापन सौंपा कर कहा कि सीआरएसटी इंटर कॉलेज मार्ग में अवैध रूप से वाहनों की पार्किंग की जा रही है। यह किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाऐगा। इस मार्ग में दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।
शेर का डाडा वार्ड 2 के सभासद अंकित चंद्रा ने ज्ञापन में कहा मल्लीताल रिक्शा स्टैण्ड से लेकर डा गंगोला के आवास तक टैक्सी और होटलों की अवैध कार पर्किंग बना दी है। इस सम्बन्ध में पूर्व में भी कोतवाली में शिकायती पत्र दिया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। इसके अलावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया गया। उसके वाबजूद कारवाई नहीं की गई।

बता दें कि सीआरएसटी मार्ग में छोटे बच्चों का स्कूल भी है। जिससे कोई बड़ी दुर्घटना होने की संभावना को देखते हुए
स्कूल प्रबंधन ने भी सीएम पोर्टल पर अवैध पार्किंग की शिकायत दर्ज की। लेकिन सीएम पोर्टल में शिकायत के बाद मल्लीताल पुलिस ने खानापूर्ति की गई जिससे लगातार मार्ग में और अधिक अवैध पार्किंग की जा रही है। सभासद अंकित चंद्रा ने कहा कि क्षेत्र में स्थित स्कूल के माध्यम से भी आपके समक्ष शिकायत की गई है, परन्तु आपके द्वारा कोई भी उचित कार्यवाही नहीं होना बड़े ही र्दुभाग्य का विषय है वर्तमान समय में क्षेत्र में लो निवि द्वारा सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है। वाहन चालक कच्ची सड़क पर ही वाहन को पार्क कर दे रहे हैं। जिससे सरकारी धन का दुप्रयोग हो रहा है। जिससे सड़क को काफी क्षति हो रही है।
यदि समय रहते इस विषय पर कोई कार्यवाही नहीं होती तो मैं क्षेत्रवासीयों के साथ अपके कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठने को बाध्य होना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!