14 April 2026

बड़ी धूमधाम से मनाया गया क्लब का 17वां वार्षिकोत्सव, डा .प्रगति जैन और रमा भट्ट को दिया गया कुशल संयोजक पुरस्कार

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब नैनीताल का शारदा संघ में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान क्लब के सदस्यों द्वारा केक काटा गया और सभी ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी, तथा क्लब के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान क्लब की महिलाओं के द्वारा वार्षिकोत्सव को बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम महिलाओं ने दीप प्रज्वलित कर वंदना के साथ कार्यक्रम का आगाज किया। इसके साथ ही विभिन्न आकर्षक गेम, डांस, और अनेक प्रतियोगिताएं कैटवॉक के साथ की गई। जिसमें विभिन्न आकर्षक पुरस्कार वितरण किए गए, इस अवसर पर कार्यक्रम के फाउंडर सदस्यों के द्वारा क्लब की पृष्ठभूमि पर विस्तार से प्रकाश डाला गया ,साथ ही उन्होंने अपने किए गए संघर्ष को हमारे नए साथियों के बीच में रखा सभी साथियों ने क्लब की उन्नति के लिए एक रूपरेखा बनाई। इस अवसर पर क्लब की सचिव डॉक्टर प्रगति जैन के द्वारा एक संबोधन दिया गया जिसमें इस वर्ष की कार्यशाली पर प्रकाश डाला गया, इस वर्ष होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई ,इस दौरान प्रगति जैन और रमा भट्ट को कुशल संयोजक पुरस्कार दिया गया ,विभिन्न कार्यक्रमों में प्रथम द्वितीय तृतीय व सांत्वना पुरस्कारों के रूप में प्रथम कार्यक्रम के रूप में पर्पल क्वीन प्रतियोगिता रखी गई थी जिसमें प्रथम पुरस्कार लीला राज, द्वितीय पुरस्कार तुसी शाह, तृतीय पुरस्कार हेमा भट्ट, और चतुर्थ पुरस्कार कंचन जोशी को दिया गया। दूसरा कार्यक्रम प्रतियोगिता जिसमें भाग्य आजमाओं तीन चरणों में खेला गया जिसमें प्रथम पुरस्कार दया कुंवर, द्वितीय पुरस्कार सविता कुलौरा, तृतीय पुरस्कार मधुमिता और सांत्वना पुरस्कार गीता साह को दिया गया और तीसरी प्रतियोगिता जो हमारे बीच में हुई थी बहुत ही आकर्षक ग्लास नृत्य के रूप में इसमें प्रथम प्राइस गया आशा पांडे को द्वितीय प्रगति जैन को तृतीय दीपिका बिनवाल को चतुर्थ पुरस्कार जूही को और अंतिम प्रतियोगिता के रूप में बैलून फोडो प्रतियोगिता की गई जिसमें प्रथम पुरस्कार दया कुंवर, द्वितीय आशा पांडे, तृतीय सोनू शाह और सांत्वना पुरस्कार प्रगति जैन के नाम रहा। इस कार्यक्रम की संयोजक दीपा पांडे और सहसंयोजक ज्योति ढौढ़ियाल ने सभी का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष कविता त्रिपाठी,रमा भट्ट, रानी साह,तनु सिंह, पल्लवी, मंजू बिष्ट,नीरू साह,आभा साह,रमा लोहनी,जया वर्मा, विनिता पाण्डे,मानसी गर्ग, अनुराधा भट्ट,रेखा पंत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!