13 September 2026

विमर्श संस्था ने किशोरों एवं युवाओं के साथ जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम का किया आयोजन

0
pine-crest


नैनीताल। विमर्श संस्था नैनीताल द्वारा किशोरों एवं युवाओं के साथ जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन गायत्री दरमवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर किशोरों एवं युवाओं के स्वास्थ्य एवं अधिकारों को लेकर संस्था द्वारा संचालित तरंग परियोजना की विस्तृत जानकारी साझा की गई। साथ ही, परियोजना के अंतर्गत प्राप्त प्रमुख उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम के दौरान संगठन से जुड़े किशोरों एवं युवाओं (लड़के एवं लड़कियाँ) द्वारा अपने व्यक्तिगत जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को साझा किया गया, जिसने कार्यक्रम को अत्यंत प्रेरणादायक बना दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला मैनेजर हेम जलाल द्वारा स्वास्थ्य विभाग की ओर से किशोरों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर संस्था प्रमुख कंचन भंडारी द्वारा हिंसा, मानसिक स्वास्थ्य एवं ऑनलाइन सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रतिभागियों की समझ विकसित की गई। वहीं मुकुल द्वारा युवाओं के साथ मानसिक खुशहाली पर संवाद किया गया।
कार्यक्रम में बेतालघाट एवं कोटाबाग ब्लॉक से जुड़े किशोर एवं युवा संगठनों के लगभग 50 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में किशन, हरीश, राधा, हंसी, मुस्कान, विशाल एवं सुमिरन का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!