5 August 2026

नैनीताल के पूर्व पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी को मिली नगर कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में खुशी का लहर

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। कांग्रेस हाईकमान पार्टी ने नैनीताल के पूर्व चैयरमेन एवं छात्रसंघ अध्यक्ष रहे सचिन नेगी को नगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी की जिम्मेदारी दी है। सचिन नेगी ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, सुमित हृदयेश , उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, हरीश रावत, गोविंद कुंजवाल , प्रीतम सिंह, रणजीत रावत ,संजीव आर्य , हरक सिंह रावत, करन मेहरा , पूर्व सांसद डॉ महेन्द्र पाल ,सतीश नैनवाल , आदेश चौहान के अलावा समस्त कांग्रेस उच्च नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को संगठन के साथ मिलकर मजबूती प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोडूंगा और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतो से विजयी बनाउंगा। बता दें सचिन नेगी ने नैनीताल के पालिकाध्यक्ष के चुनाव में विजय दिलाने‌ में अहम भूमिका अदा की थी। जिससे कांग्रेस प्रत्याशी भारी मतों से विजय हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!