20 September 2026

लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल में मनाया धूमधाम से एलपीएस डे, विजेताओं को किया गया सम्मानित,

0
pine-crest

नैनीताल। लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल के प्रांगण में एलपीएस डे का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के बच्चों द्वारा मार्च पास्ट का आयोजन किया गया। उसके पश्चात विभिन्न हाउस के चयनित विद्यार्थियों को पदक देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय में विभिन्न खेलों का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी हाउस के बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के अंत में विजयी छात्रों तथा हाउसों को lps Day ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। Lps day ट्रॉफी 2026 का विजयी हाउस ब्लू रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रुप कैप्टन अच्युत कुमार रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य भुवन चंद्र त्रिपाठी, उप प्रधानाचार्य , कविता सनवाल, विद्यालय की प्रबंधक सुनीता त्रिपाठी, संरक्षक प्रो एचबी,त्रिपाठी तथा सभी शिक्षक गण और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!