18 July 2026

नैनीताल में मदर्स डे की पूर्व संध्या पर सेंट जान्स विद्यालय में मनाया धूमधाम से मदर्स डे, माताओं के बीच हुई कई प्रतियोगिताएं, केक भी काटा

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। नगर के प्रतिष्ठित सेंट जॉन्स विद्यालय में मदर्स डे की पूर्व संध्या पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर मदर्स डे धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माताओं के अभिनन्दन के साथ की गई। साथ ही अनेक खेलों के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। खेलो में म्यूजिकल चेयर, ब्लाइंड फोल्ड,स्पून रेस,लकी मॉम आदि अनेक खेल शामिल रहे। लकी ड्रा द्वारा लकी मॉम को चुना गया तथा सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. वी.के. मिश्रा वरिष्ठ शल्य चिकित्सक बी.डी. पांडे हॉस्पिटल नैनीताल विशिष्ठ अतिथि आलोक जोशी समन्वयक शिक्षा विभाग एवं कर्नल वीरेंद्र तिवारी रहे। बच्चों द्वारा अनेकों रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।छोटे बच्चों की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। विद्यालय द्वारा बनाया गए सेल्फी प्वॉइंट ने सभी माताओं का ध्यान अपनी ओर आकृषित किया। मदर्स डे पर केक भी काटा गया।अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता रावत द्वारा सभी अतिथियों और गणमान्यों को धन्यवाद प्रेषित किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्या विनीता रावत,उप प्रधानाचार्या पूनम बिष्ट,ज्योति त्रिपाठी,अनीता बोरा, आशा जोशी,लता फर्त्याल,रूचि साह,विक्रम सिंह रावत,किरन मेर,पल्लवी जोशी,किरन रतूड़ी,रीमा पवार,लवी जोशी तुलसी,पूनम,रेनू एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!