10 May 2026

ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता के शताब्दी वर्ष के आयोजन की हो रहीं हैं भव्य तैयारियां, प्रतियोगिता 4 जून से होगी शुरू, विजेता टीम को 1.50 लाख और उप विजेता टीम को 1 लाख रुपये का मिलेगा नकद पुरस्कार

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल । नगर की प्रतिष्ठित अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता पिछले कुछ वर्षों के खींचातानी के बाद इस वर्ष से पुनः आयोजित हो रही है। इस वर्ष प्रतियोगिता का 100 वाँ वर्ष है। जिसे भव्य रूप में प्रतियोगिता कराने के लिए आयोजक संस्था डीएसए के पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं।

हॉकी सचिव चंद्र लाल साह ने बताया कि अब तक 32 टीमों ने टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने की स्वीकृति दे दी है। जिनमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, केरल, उत्तर प्रदेश के रामपुर, पीलीभीत, लखनऊ, दिल्ली की कई प्रमुख टीमें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया से इस अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट के आयोजन की मंजूरी ले ली गई है। बताया कि 4 जून से 17 जून तक नॉक आउट मुकाबले और 18 जून से लीग मुकाबले होंगे ।
उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने के लिए अब तक देश भर की 32 टीमों की स्वीकृति मिल चुकी है और कुछ और टीमों की जल्दी स्वीकृति मिलने की संभावना है। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई है। टूर्नामेंट 4 जून से शुरू होगा । जिसका समापन 24 जून को होगा ।

ज्ञात हो कि पहले कोरोना काल और फिर खेल विभाग के साथ खींचातानी आदि कारणों से पिछले कुछ वर्षों से यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट नहीं हो सका था । लेकिन डीएसए के नए महासचिव मनोज जोशी व नई कार्यकारिणी ने प्रतियोगिता के पुनः आयोजन का निर्णय लिया और प्रतियोगिता
के शताब्दी वर्ष को देखते हुए इसे भव्य रूप से आयोजित करने की तैयारी की है।
डीएसए महासचिव मनोज जोशी ने बताया कि 4 जून को प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होगा। उन्होंने बताया कि इस बार प्रतियोगिता के विजेता टीम को 1.50 लाख व उप विजेता को 1 लाख रुपए का नकद पुरुस्कार दिया जाएगा । अन्य पुरुस्कार राशियों में भी वृद्धि की गई है।
डीएसए उपाध्यक्ष प्रो. डी एस बिष्ट के अलावा त्रिभुवन फर्त्याल, डॉ. मनोज बिष्ट ने ट्रेड्स कप के इतिहास की विस्तृत जानकारी साझा की।
पत्रकार वार्ता में डी एस ए, उप सचिव खीमराज देऊपा, व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन नेगी, शैलेन्द्र बर्गली, पवन खनायत, धर्मेद्र शर्मा, डॉ. सन्तोष कुमार, हरीश जोशी, रवि जोशी, भारत मेहरा, एम सी उपाध्याय सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!