18 July 2026

दैनिक जागरण के ब्यूरो प्रभारी किशोर जोशी की पुत्री दीक्षा जोशी ने किया 12 वीं की परीक्षा में नगर टॉप,

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

दैनिक जागरण के ब्यूरो प्रभारी किशोर जोशी की पुत्री दीक्षा जोशी ने किया 12 वीं की परीक्षा में नगर टॉप, नैनीताल । सीबीएसई 12 वीं बोर्ड की परीक्षा मेंनैनीताल शहर टापर दीक्षा जोशी भविष्य में सिविल सर्विसेज में जाना चाहती हैं। दीक्षा ने बिना इंटरनेट के परीक्षा की तैयारी की, रोजाना छह घंटे तक अध्ययन किया। इतिहास में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शिक्षकों का मान बढ़ाया। दीक्षा के दसवीं बोर्ड में भी 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा में दूसरा स्थान प्राप्त किया था।दीक्षा अभी से सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही है। मूल रूप से चंपावत के चनोड़ा गांव निवासी दीक्षा के पिता किशोर जोशी नैनीताल दैनिक जागरण में ब्यूरो प्रभारी जबकि मां आशा जोशी उत्तराखंड प्रशासन अकादमी में राज्यस्तरीय शहरी विकास संस्थान में प्रबंधक हैं।दीक्षा ने सफलता का श्रेय माता-पिता, दादी सहित स्वजनों व गुरुजनों को दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!