17 July 2026

“अखिल भारतीय महिला परिषद” ने पंगोट में आयोजित कियाघरेलू हिंसा की रोकथाम के लिए जागरूकता शिविर

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल । अखिल भारतीय महिला परिषद की नैनीताल शाखा द्वारा घरेलू हिंसा की रोकथाम और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह जागरूकता कार्यक्रम नैनीताल जिले के कोटाबाग विकास खंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंगुट के ‘होटल पंगत रीट्रीट’ में आयोजित हुआ। शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज में लगातार बढ़ रही घरेलू हिंसा की घटनाओं पर अंकुश लगाना और महिलाओं को आत्मरक्षा व कानूनी रूप से सशक्त बनाना था।

मुख्यधारा में लाने के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन बेहद आवश्यक हो गया है। इसके साथ ही शिविर में घरेलू हिंसा कानून 2005 पर भी विस्तार से चर्चा की गई ताकि महिलाएं अपने कानूनी अधिकारों को अच्छी तरह समझ सकें।
दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि ऑल इंडिया वुमेन कॉन्फ्रेंस महिलाओं को न्याय दिलाने और उनके जीवन को सफल बनाने के लिए लगातार इस प्रकार के
अभियान चलाती रहती है। वहीं संगठन की स्टैंडिंग कमेटी सदस्य मंजू कोटलिया ने बताया कि यह संस्था न केवल महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग करती है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगारपरक प्रशिक्षण देने का कार्य भी करती है। कार्यक्रम के अगले चरण में सचिव प्रीति शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया और महिलाओं का आह्वान किया कि वे अपनी जिम्मेदारियों के साथ-साथ अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए भी संघर्ष करें।
कार्यक्रम के समापन पर संगठन की सभी महिला सदस्यों ने मिलकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और जागरूकता फैलाने का दृढ़ संकल्प लिया। इस अवसर पर संस्था की पूर्व सचिव तारा बोरा, उपाध्यक्ष दया बिष्ट, उपसचिव गीता पांडे और मीडिया प्रभारी तारा राणा उपस्थित रहीं। इसके अतिरिक्त नंदिनी पंत, नीमा पांडे, दीपकदीपक शाही, एडवोकेट हिमांशु उपाध्याय, अंकित, जीवंती, सरोज, गीता, कमला, किरण, शिव कुमार, धीरज बिष्ट सहित क्षेत्र की 70 से अधिक महिलाओं ने इस शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!