माँ नयना देवी व्यापार मंडल का एक शिष्टमंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन के नेतृत्व में प्रांतीय खंड लोनिवि के अधिशासी अभियंता से मिला और ज्ञापन सौंपा, चेतावनी दी-लोअर मालरोड का कार्य 15 जून तक हो पूरा नहीं तो होगा आंदोलन-अध्यक्ष पुनीत टंडन

नैनीताल। माँ नयना देवी व्यापार मंडल का एक शिष्टमंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन के नेतृत्व में प्रांतीय खंड लोनिवि के
अधिशासी अभियंता के दफ्तर में लोअर मॉलरोड को जल्दी से जल्दी ठीक कराने के लिए मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञात है कि 2025 के सितंबर अक्टूबर माह से नैनीताल लोअर मॉल रोड में दरार पड़ने पर विभाग द्वारा कार्य किया जा रहा है। बीते नौ माह से कई बार कार्य पूर्ण होने की तिथियां दिए जाने के बाद भी कार्य पूरा होता नहीं दिख रहा है।

अध्यक्ष पुनीत टंडन ने कहा कि मार्च माह के अंत तक काम पूरा होना था लेकिन तिथि बड़ा कर “हर हालत में” कार्य को 20 मई तक पूर्ण कर सड़क खोलने की बात सामने आई थी। इसके उपरांत अप्रैल तीसरे सप्ताह में जिला अधिकारी की अध्यक्षता में हुई पर्यटन सीजन 2026 की तैयारि यों की बैठक में उपस्थित संबंधित अधिकारियों द्वारा स्टेकहोल्डर्स और जिला अधिकारी को आश्वासन दिया गया था कि एक माह के अंदर इस कार्य को संपन्न करा दिया जाएगा। इस हिसाब से 20-25 मई तक कार्य पूरा हो जाना चाहिए था।
अत्यंत खेद है की आज 21 मई 2026 की एक प्रिंट मीडिया की छपी खबर के अनुसार और अधिशासी अभियंता की टिप्पणी से ज्ञात हुआ है की अभी भी कार्य पूर्ण की कोई तय सीमा नहीं है। तथा ठेकेदार का भुगतान बाकी होने के साथ ही बहुत कार्य अधूरा पड़ा है। पर्यटन सीजन के इस पीक समय में और खास तौर से इसके कारण नाकी अपर मॉल रोड में अत्यधिक दबाव बनेगा। इसके साथ ही पर्यटकों तथा स्थानीय निवासियों को भी बहुत ज़्यादा असुविधा का सामना करना पड़ेगा।
इसी को लेकर व्यापार मण्डल द्वारा पुनः एक बार विभागीय उच्च अधिकारी से विनम्र निवेदन किया गया है की इस कार्य को युद्ध स्तर से तथा दिन रात कार्य लगवा कर और रेगुलर मॉनिटरिंग और डे टू डे अपडेट के साथ नीब करौरी बाबा के कैची धाम स्थापना दिवस 15 जून 2026 तक कराया जाए। जिसमें की अभी 25 दिन का समय बाकी है पूरा करा लेने का भरसक प्रयास किया जाये। व्यापार मंडल ने चेतावनी दी है कि 15 जून तक कार्य पूरा ना किए जाने की परिस्थिति में मजबूरन कड़ा विरोध और आंदोलन का रूख अपनाना पड़ेगा। इस संबंध में लिखित ज्ञापन अधिशासी अभियंता को सौंपा तथा प्रतिलिपियाँ सचिव मुख्यमंत्री एवं आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत तथा जिलाधिकारी ललित मोहन दयाल को भी भेजी है।
शिष्टमंडल में उपाध्यक्ष विकास जायसवाल, सचिव शिव शंकर मजूमदार और संस्थापक अध्यक्ष पुनीत टंडन शामिल रहे।








