20 September 2026

बालीवुड अभिनेता रज्जाक खान की पुण्यतिथि पर नैनीताल के कैलाश ने श्रद्धांजलि अर्पित कर किया उन्हें याद, रज्जाक खान की आज है पुण्यतिथि

0
pine-crest

नैनीताल। बालीबुड अभिनेता रज्जाक खान की आज एक जून को पुण्यतिथि है। रज्जाक खान का नैनीताल शहर के कैलाश चंद से नाता रहा है। कैलाश ने उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देकर याद किया।
बता दें नैनीताल में वर्ष 2006 में फिल्म “जाना: Let’s Fall in Love” की शूटिंग हुई थी। उस दौरान अभिनेता राजेश खन्ना, अभिनेत्री ज़ीनत अमान तथा प्रसिद्ध हास्य कलाकार रज्जाक खान भी नैनीताल आए थे। वे यहाँ स्विस होटल में ठहरे थे।
होटल के तत्कालीन प्रबंधक कैलाश चंद ने रज्जाक खान के साथ बिताए अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे अत्यंत सरल, विनम्र और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। नैनीताल की प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण, हरियाली और सुरम्य वादियों की वे दिल खोलकर प्रशंसा करते थे। उन्होंने भविष्य में पुनः नैनीताल आने की इच्छा भी व्यक्त की थी।
दुर्भाग्यवश 1 जून 2016 को हृदयाघात के कारण रज्जाक खान का निधन हो गया। अपनी अनूठी हास्य शैली और शानदार अभिनय के माध्यम से उन्होंने भारतीय सिनेमा में एक विशेष पहचान बनाई तथा करोड़ों दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी।
आज, 1 जून 2026 को उनकी पुण्यतिथि पर हम उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। वे भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपनी यादगार भूमिकाओं और मुस्कान के माध्यम से सदैव हमारे दिलों में जीवित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!