हल्द्वानी में 39 पुलिस कर्मियों के साथ तेज तर्रार हेड कांस्टेबल मनोज जोशी को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए एसएसपी ने किया सम्मानित

नैनीताल। हल्द्वानी में आयोजित गोष्ठी के दौरान माह अप्रैल 2026 में नैनीताल पुलिस की विभिन्न थानों/इकाई में तैनात 39 पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो से सम्मानित किया गया।

इसमें एसएसपी डा . मंजूनाथ टीसी ने नैनीताल के तेज तर्रार हेड कांस्टेबल मनोज जोशी को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो से सम्मानित किया गया।








