21 July 2026

सभासदों ने पालिकाध्यक्ष और ईओ को बोर्ड बैठक कराऐ जाने के लिए सौंपा पत्र, समस्त वार्डों में जनहित के कार्यों एवं जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु विभिन्न प्रस्ताव रखे जाने है,

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। नगर पालिका के सभासदों ने बोर्ड बैठक कराने के लिए पालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को पत्र सौंपा।
पत्र में सभासदों ने कहा कि नगर पालिका परिषद, नैनीताल के अन्तर्गत समस्त वार्डों में जनहित के कार्यों एवं जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु पालिका बोर्ड बैठक में विभिन्न प्रस्ताव रखे जाने है जिस हेतु बोर्ड बैठक आहूत किये जाने की नितान्त आवश्यकता है। काफी समय से बोर्ड बैठक न हो पाने से जनसमस्याओं के निस्तारण एवं अन्य विभिन्न कार्यों के सम्पादन में कठिनाईया उत्पन्न हो रही हैं। सभासदों ने पत्र के माध्यम से अनुरोध किया कि जनहित एवं कार्यहित को दृष्टिगत रखते हुए यथाशीघ्र पालिका बोर्ड बैठक आहूत की जाऐ। पत्र में सभासद सपना बिष्ट, लता दफौटी, जितेन्द्र पांडे,
राकेश पवार, रमेश प्रसाद,
पूरन बिष्ट, सुरेन्द्र कुमार,
भगवत सिंह रावत,
अंकित चन्द्रा, गीता उप्रेती,
गजाला कमाल आदि के हस्ताक्षर किए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!