20 September 2026

कृष्णापुर क्षेत्र में एक बोल्डर से चटककर गिरा पत्थर, सभासद सुरेंद्र कुमार ने प्रशासन से बोल्डर हटाने की मांग

0
pine-crest

नैनीताल। कृष्णापुर क्षेत्र के सभासद सुरेंद्र कुमार ने कहा कि कृष्णपुर क्षेत्र में एक बड़ा सा बोल्डर चटकने लगा है जिससे क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। उन्होंने कहा कि बोल्डर में सिर्फ जाल लगा कर प्रशासन ने इतिश्री कर ली। आज इस बोल्डर से चटकने के बाद एक बड़ा पत्थर गिर गया। कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है। सभासद सुरेंद्र कुमार ने कहा कि इस बोल्डर में दरारें और चौड़ी होती जा रही हैं ! ये कभी भी फट सकता है ।कहा कि भू वैज्ञानिक का भी कहना है कि अगर जल्दी इस बोल्डर को हटाया या सुरक्षात्मक उपचार नहीं किए गये तो यह जन धन की बड़ी हानि कर सकता है । उन्होंने जल्द से जल्द बोल्डर को हटाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!