20 September 2026

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, भीमताल के सह प्रभारी (कुमाऊँ मंडल)अखिलेश सेमवाल ने सीएम धामी की सैनिकों एवं व्यापारियों के लिए बहुद्देशीय भवन के निर्माण की घोषणा का किया हार्दिक स्वागत

0
pine-crest

नैनीताल। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, भीमताल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भीमताल में सैनिकों एवं व्यापारियों के लिए बहुद्देशीय भवन के निर्माण की घोषणा का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया है।
यह मांग व्यापार मंडल भीमताल के अध्यक्ष पंकज जोशी, कैप्टन महेश चंद्र जोशी एवं सह प्रभारी कुमाऊँ मंडल अखिलेश सेमवाल द्वारा प्रमुखता से उठाई गई थी। क्षेत्र के व्यापारियों एवं पूर्व सैनिकों की इस लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कदम है।
इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। साथ ही उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का विशेष धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। जिन्होंने व्यापारियों एवं सैनिकों की इस महत्वपूर्ण मांग को प्रमुखता से शासन स्तर पर रखा तथा मुख्यमंत्री तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, भीमताल की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कै ड़ा का इस जनहितकारी घोषणा के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं अभिनंदन किया। इस दौरान अखिलेश सेमवाल ने सीएम धामी को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!