20 September 2026

जनहित संस्था जुलाई माह के मध्य कराऐगी स्कूली बच्चों की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा,

0
pine-crest

नैनीताल। जनहित संस्था नैनीताल की एक आम सभा बैठक मल्लीताल स्थित राम सेवक सभा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दिव्या साह द्वारा जगमोहन सिंह बिष्ट संरक्षक व सुरेन्द्र चौधरी संस्था के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रकरणों पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान बैठक में माह जुलाई के मध्य नैनीताल शहर के स्कूली विद्याथियों के बीच सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा स्थानीय पूर्व प्रकरणों में फिर से पत्राचार करने का भी निर्णय लिया गया।
साथ ही आगामी समय में उत्कृष्ट छात्रों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान बैठक में नव आगुतंक सदस्य सोनू साह और जीवत्ती भट्ट का संस्था द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान संस्था के सदस्य नंद लाल के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया।
बैठक में जनमोहन सिंह बिष्ट, दिव्या साह, अशोक साह, विजय साह,अमित रस्तोगी, मनोज सनवाल, सिद्धार्थ बिष्ट, अशोक तिवारी,महेश चंद्र आर्य, प्रो ललित तिवारी, पंकज साह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!