“Shining Diamond Achievers Award 2026” से सम्मानित हुए अखिलेश सेमवाल

भीमताल/नैनीताल।
सामाजिक सेवा, जनहित एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अखिलेश सेमवाल को प्रतिष्ठित “Shining Diamond Achievers Award 2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज सेवा, पारदर्शिता एवं जनकल्याण के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
इस अवसर पर अखिलेश सेमवाल ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए अत्यंत गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने सहयोगियों, शुभचिंतकों, मित्रों एवं परिवारजनों को देते हुए कहा कि उनके निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन और विश्वास ने उन्हें समाज के लिए बेहतर कार्य करने की प्रेरणा प्रदान की है।
उन्होंने Anti Corruption Foundation का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था द्वारा उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के योग्य समझा जाना उनके लिए सम्मान और जिम्मेदारी दोनों का विषय है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी वे समाज हित, जनसेवा, भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।
उन्होंने सभी शुभचिंतकों एवं नागरिकों द्वारा प्राप्त स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए भी धन्यवाद ज्ञापित किया।




