20 September 2026

बेतालघाट महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ समापन , गायक इंदर नेगी के गानों पर झूमे दर्शक, समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे हेम चंद्र आर्य

0
pine-crest


नैनीताल। नैनीताल के नजदीकी क्षेत्र बेतालघाट में आज बेतालघाट महोत्सव 2026 का समापन समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। 1 जून से चल रहे बेतालघाट महोत्सव 2026 का देर रात वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता हेम आर्य और कार्यक्रम के संरक्षक राहुल अरोड़ा की मौजूदगी में मशहूर गायक इंद्र आर्य के गानों के साथ शानदार समापन समारोह हुआ। इससे पहले समापन समारोह में मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता हेम आर्य द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। संरक्षक राहुल अरोड़ा द्वारा मुख्य अतिथि का शानदार स्वागत किया गया। हेम आर्य की मौजूदगी से क्षेत्रवासियों में भी काफी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान हेम आर्य ने शानदार कार्यक्रम आयोजन को लेकर कमेटी से बातचीत की और कमेटी के साथ- साथ समस्त क्षेत्रवासियों की तारीफ की। कार्यक्रम शानदार और भव्य रहा। हेम आर्य ने कहा कि इस तरह के आयोजन क्षेत्र में उत्साह भर देते हैं और संगठित कार्य हमें एकता की प्रेरणा देते हैं। इस दौरान गायक इंद्र आर्य के गानों में क्षेत्रवासी झूमते हुए नजर आये। गायक इन्द्र आर्य के गानों ने कार्यक्रम को संगीतमय बनाया। कार्यक्रम में यू०सी० सि जवाली, पुष्कर सिंह जलाल, पूरन सिंह जलाल, गोधन सिंह, गणेश सिंह बोहरा, टीका सिंह, लोकेश सिंह, मोहन सिंह, कुंदन सिंह, आनंद सिंह आदि सहित सभी गणमान्य लोग और क्षेत्रवासी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!