9 June 2026

9 जून आज दिखेगी आकाश में बृहस्पति-शुक्र की मनोहारी युति,आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज), नैनीताल में आम जनता के लिए रखा है विशेष अवलोकन कार्यक्रम

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। आज 9 जून की सायंकाल आकाश प्रेमियों को एक मनमोहक खगोलीय दृश्य देखने का अवसर मिलेगा, जब सौरमंडल के दो सबसे चमकीले ग्रह – बृहस्पति (गुरु) और शुक्र – आकाश में एक-दूसरे के निकट प्रतीत होंगे। इस खगोलीय घटना को युति (Conjunction) कहा जाता है। सूर्यास्त के बाद पश्चिमी क्षितिज के ऊपर दोनों ग्रह चमकते हुए एक आकर्षक जोड़ी के रूप में नजर आएंगे। ज्यादा चमकीला ग्रह शुक्र होगा और दूसरा बृहस्पति।
यद्यपि दोनों ग्रह वास्तव में एक-दूसरे से बहुत दूर होंगे, लेकिन पृथ्वी से देखने पर वे आकाश में इतने पास प्रतीत होंगे कि उनके बीच लगभग 3 पूर्णिमा के चंद्रमा रखे जा सकते हैं। इस अवसर पर आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज), नैनीताल द्वारा आम जनता के लिए विशेष अवलोकन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इच्छुक नागरिक एवं छात्र 9 जून को सायं 7:30 बजे से 8:30 बजे तक एरीज परिसर में आकर दूरबीन के माध्यम से इस सुंदर खगोलीय घटना का अवलोकन कर सकेंगे। एरीज ने सभी खगोल विज्ञान प्रेमियों से इस अनूठे अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!