20 September 2026

उत्तराखंड क्रांति दल के गोरखा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र गुरुंग पहुंचे नैनीताल, कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की मजबूती व विस्तार के लिए किया विचार विमर्श

0
pine-crest


नैनीताल। उत्तराखंड क्रांति दल के गोरखा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र गुरुंग संगठन की मजबूती व विस्तार के सिलसिले में कार्यकर्ताओं से बातचीत के लिए नैनीताल पहुँचे जहाँ पर
राज्य अतिथि गृह में सुरेन्द्र गुरुंग व साथियों का गर्म जोश के साथ हार्दिक स्वागत किया गया!तत्पश्चात् नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्याम नारायण की अध्यक्षता में विचार विमर्श हुआ।
इस अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष व विधायक डॉ नारायण सिंह जन्तवाल ने कहा कि गोरखा समुदाय का देश व प्रदेश की बेहतरी के लिए उत्कृष्ट योगदान दिया है! उत्तराखंड राज्य आंदोलन में भी इस समुदाय ने बड़ चढ़कर भागीदारी की।
श्यामनारायण ने कहा कि गुरंग की अगुवाई में उत्तराखंड क्रांति दल के मिशन परिवर्तन में गोरखा समाज बड़ी भूमिका निभाएगा।
सुरेन्द्र गुरुंग ने स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह प्रदेश का भ्रमण कर रहे हैं और उनके समाज व अन्य लोग भी बड़ी संख्या में उत्तराखंड क्रांति दल में सम्मिलित हो रहे हैं और निश्चित ही 2027 में मिशन परिवर्तन सफल होगा।
इस अवसर मनोज साह,देवी राई, दिलीप सिंह बिष्ट, भरत बिष्ट पूजा, प्रादीप सिंह,पीयूष गुरुंग,सुनीता ,मदन बग्डवाल,
अनीत गणेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!