9 June 2026

कुमाऊं विश्वविद्यालय के क्रीड़ा परिषद की वर्ष 2024-25 तथा 2025 -26 की बैठक दी हार्मिटेज भवन में संपन्न हुई, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित ,

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के क्रीड़ा परिषद की वर्ष 2024 -25 तथा 2025 -26 की बैठक दी हार्मिटेज भवन में संपन्न हुई जिसमें खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया सभी विजेताओं को मेडल तथा ट्रैक सूट दिए गए।
बैठक में क्रीड़ा सचिव एवं स्पोर्ट्स ऑफिसर कुमाऊं डॉ संतोष कुमार ने क्रीड़ा परिषद की दो वर्ष रिपोर्ट प्रस्तुत की । बैठक में जिन विद्यालयों ने अपना क्रीड़ा समायोजन शीघ्र जमा करने तथा वर्ष 2026-27 हेतु खेलो का आवंटन तथा क्रीड़ा परिषद हेतु सदस्यों का चयन हेतु कुलपति को अधिकृत किया गया । बैठक में खेल प्रशिक्षक नियुक्त करने , जिला क्रीड़ा विभाग , साईं प्रशिक्षण संस्थान ,से एम ओ यू करने पर सहमति बनी ।2024-25 तथा2025-26 हेतु एम बी पी कॉलेज को कुलपति ट्रॉफी सर्वाधिक अंक हासिल करने पर दी गई ।द्वितीयस्थान सरदार भगतसिंह पी जी कॉलेज रुद्रपुर तथा तृतीय स्थान डी एस बी परिसर ने हाशिल किया । अखिल भारतीय ड्रॉप रो बॉल प्रतियोगिता मे रजत,ब्रॉन्ज मेडल जीतने ,मिनी गोल्फ मे स्वर्ण पदक,रजत ,ब्रॉन्ज मेडल ,ड्रॉप रो बॉल में स्वर्ण, कुयान कीड़ो में स्वर्ण ,रजत ,ब्रॉन्ज जीतने वाले खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रैक सूट दिए गए ।वैशाली पांडे डी एस बी तथा योगेश पांडे रुद्रपुर को बेहतरीन खिलाड़ी 2023-24 के रूप में कुलपति गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। बुड़बॉल,ड्रॉप रो बॉल , पिचक सिलेट,जी जूतसू, ताई कोड़ों, योगा में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय के विजेता खिलाड़ियों सम्मानित किया गया।कुलपति स्वर्ण पदक कशिश शर्मा रुद्रपुर ,योगेश पांडेय रुद्रपुर 2024-25 तथा 2025-26 हेतु शिवानी रुद्रपुर तथा विक्की मुखिया हल्द्वानी ने कुलपतिश्वरण पदक जीता ।पदक प्राप्त करने वाली टीमों के कोच मैनेजर जो भी सम्मानित किया गया । बैठक प्रॉफ संजय पंत ,कार्यपरिषद् सदस्य अरविंद पाड़ियार ,दिल्ली विस्वविधालय के डॉ संदीप तिवारी , वित्त नियंत्रक कमलेश भंडारी ,पूर्व क्रीड़ा अधिकार डॉ नागेन्द्र शर्मा ने संबोधित किया । कार्यक्रम का संचालन निदेशक विजिटिंग प्रोफेसर प्रॉफ ललित तिवारी ने किया। डॉ संतोष कुमार ने सभी का धन्यवाद किया । सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया ।बैठक में डॉ पुष्कर बिष्ट ,डॉ बी के सिंह ,डॉ सुरेंद्र सिंह ,डॉ राजेश कुमार , जीवन जोशी, अपूर्व बिष्ट जीवन रावत , अतुल ,लाल सिंह ,शिखा आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!