27 July 2026

दलित युवक की बेरहमी से की गई हत्या पर शिल्पकार सभा नैनीताल ने गहरा शोक और रोष किया व्यक्त

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। शिल्पकार सभा नैनीताल ने टिहरी जिले के लंबगांव में एक 18 वर्षीय दलित युवक केतन की बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा शोक और रोष व्यक्त किया गया। सभा ने इस घटना को मानवता पर कलंक और समाज में व्याप्त जातिवादी मानसिकता का भयावह परिणाम बताया है।अखबारों में छपी खबरों के अनुसार, केतन को उसकी प्रेमिका के परिजनों ने धोखे से बुलाकर पीट-पीटकर मार डाला। शिल्पकार सभा इस अमानवीय कृत्य की घोर निंदा करती है। सभा का मानना है कि केवल ‘ऊंची जाति’ की लड़की से प्रेम करने के कारण एक होनहार युवक की जान ले लेना न केवल एक अपराध है, बल्कि यह हमारे समाज की समानता और न्याय की अवधारणा पर भी गहरी चोट है।शिल्पकार सभा ने मांगें की है कि इस जघन्य हत्याकांड के सभी दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए और उन पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाए और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान किया जाय पीड़ित परिवार ने अपना युवा बेटा खोया है, सरकार उन्हें कम से कम 50 लाख रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान करे। पीड़ित परिवार की सुरक्षा की गारंटी ली जाय क्योंकि क्षेत्र में दलित समुदाय के लोगों में व्याप्त भय को दूर करने के लिए उचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।शिल्पकार सभा नैनीताल के अध्यक्ष डॉ रमेश ने कहा, “यह घटना दर्शाती है कि आज भी समाज का एक हिस्सा मध्ययुगीन मानसिकता में जी रहा है। हम प्रशासन से मांग करते है को आरोपियों को अतिशीघ्र गिरफ्तार किया जाय और कहा है कि यदि इस मामले में निष्पक्ष और त्वरित न्याय नहीं मिला, तो सभा पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!