11 June 2026

अखिल भारतीय महिला परिषद (AIWC) नैनीताल द्वारा जिला उप कारागार हल्द्वानी में महिला कैदियों के लिए चलाए जा रहे छ माह के सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। हल्द्वानी में बुधवार को अखिल भारतीय महिला परिषद (AIWC) नैनीताल द्वारा जिला उप कारागार हीरा नगर हल्द्वानी में महिला कैदियों के लिए चलाए जा रहे छ माह के सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। यह कार्यक्रम दिसम्बर 2025 से शुरू हुआ और आज इस सिलाई प्रशिक्षण का समापन जिला जज प्रशांत जोशी जी द्वारा किया गया ।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला जज ने इस अवसर पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए AIWC नैनीताल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से जरूरत मंद महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा हैं , जेल में बंद कैदी महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने के लिये ऑल इंडिया वूमेंस कांफ्रेंस की यह पहल सराहनीय है उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल से समाज से उपेक्षित लोगों को भी मदद मिलेगी साथ ही साथ उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिये स्वयं सेवी संस्थाओं के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम के महत्व को उजागर किया। उन्होंने सभी 30 प्रशिक्षणार्थीयो को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया । महिला कैदियों ने भी अपनी खुशी और सीखने के अनुभव साझा किए, जिससे यह कार्यक्रम सभी के लिए प्रेरणादायक बना। इस मौक़े पर AIWC (ऑल इंडिया वुमेंस कॉन्फ्रेंस ) की स्टैंडिंग कमेटी सदस्य एवम वरिष्ठ अधिवक्ता मंजू कोटलिया ने बताया कि संस्था समय समय पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों एव महिलाओं के लिए विशेष जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करती रहती है । संस्था की अध्यक्ष मुन्नी ने बताया कि इस कार्यशाला में महिला सशक्तिकरण के लिए जो सिलाई मशीन उपलब्ध करवाई गई थी उसमें महिलाओं को सशक्त बनाने का प्रयास किया गया ये अभियान आगे भी जारी रहेगा कार्यक्रम की अध्यक्षता ए आई वीसी की अध्यक्ष मुन्नी तिवारी ने की इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा , कलर नीलम धामी,प्रशिक्षक तारा टकवाल , उपसचिव गीता पांडे , उपाध्यक्ष दया बिष्ट मीनू बुढ़लकोटी, रेखा पंत सावित्री सनवाल ,बिमला साँगुड़ी ,नीरजा बोरा , रूबीना ,मीनाक्षी ,नेहा , तनीषा ,शरीफा ,आसमा दीपा ,मुस्कान ,लक्ष्मी तथा सभी प्रशिक्षु उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन पूर्व सचिव एवं प्रधानाचार्य तारा बोरा ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!