13 June 2026

न्याय पंचायत खुर्पातालके बजून क्षेत्र के S. I. R. और न्याय पंचायत खुर्पातालके विकास कार्यों को लेकर हुई बैठक में किया गया गहन मंथन,विधायक सरिता ने अपनी विधायक निधि से 2 लाख की कि घोषणा,

0
naini-public
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM


नैनीताल। शनिवार को नैनीताल के नजदीकी न्याय पंचायत खुर्पाताल
के बजून क्षेत्र के समर्पण ध्यान केंद्र में S. I. R. और न्याय पंचायत खुर्पाताल
के विकास कार्यों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि नैनीताल विधानसभा विधायक सरिता आर्या उपस्थित रही। बैठक में S. I. R. को लेकर जनता को जागरूक करने के लिए जनता तक S. I. R. संबंधित समस्त जानकारी पहुंचाने पर सार्थक चर्चा हुई। इसके अलावा न्याय पंचायत खुर्पाताल
के विकास के मुद्दों पर बैठक में न्याय पंचायत खुर्पाताल
के जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों द्वारा क्षेत्र के विकास कार्यों संबंधित विषयों को विधायक के सम्मुख उठाया गया। बैठक में क्षेत्रवासियों ने क्षेत्र में पेयजल संबंधित समस्या को विधायक के सामने रखा जिस पर विधायक ने तुरन्त संबंधित विभाग से वार्ता कर तुरन्त क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने को कहा। इसके अलावा कुड़ा निस्तारण की समस्या को लेकर विधायक को क्षेत्र की समस्या से अवगत कराया गया। क्षेत्रवासियों द्वारा विधायक और बैठक में उपस्थित सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत के सामने क्षेत्र में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग भी रखी गई जिससे कि क्षेत्रवासियों को बेहतर प्राथमिक उपचार मिल सके। मंगोली- गहलना सड़क, फगुनियाखेत की सड़क के विषय को भी बैठक में रखा गया। इसके अलावा बैठक में ओ. बी. सी. मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विजय गोस्वामी तथा मंडल महामंत्री गौरव‌ गोस्वामी द्वारा ग्राम सभा खुर्पाताल
के खाड़ी क्षेत्र ( गोस्वामी बस्ती) स्थित सी. सी. मार्ग के निर्माण को लेकर क्षेत्र की समस्या से विधायक को अवगत कराया गया। जिस पर विधायक सरिता आर्या द्वारा निर्माण कार्य के लिए 2 लाख रुपये की विधायक निधि की घोषणा की गई और आश्वासन दिया गया कि जल्द ही सी. सी. मार्ग का निर्माण कार्य कराया जायेगा‌। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता हेम आर्य ने क्षेत्र की जनता को भाजपा सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यों से अवगत कराने के अलावा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण संबंधित समस्याओं पर मुख्यमंत्री से बातचीत कर जल्द से जल्द निर्माण कार्य करने की बात कही गई। हेम आर्य ने जनगणना और S. I. R. पर जनता से सहयोग की अपील की। सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत ने जनता को जनगणना और S. I. R. से संबंधित जानकारी दी तथा जनसमस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कर क्षेत्र के विकास के प्रति अपने समर्थन का आश्वासन दिया। विधायक श्रीमती सरिता आर्या ने भाजपा सरकार की विकास योजनाओं से क्षेत्रवासियों को अवगत कराने के अलावा जल्द से जल्द क्षेत्र की पेयजल, कुड़ा निस्तारण तथा सड़क संबंधित समस्याओं का निवारण किये जाने संबंधित आश्वासन दिया । इस दौरान विधायक सरिता आर्या ने उत्तराखण्ड की संस्कृति की खुबसूरती पर भी बात की और कहा कि उत्तराखण्ड खासकर कि नैनीताल पर्यटन स्थल है हमारे लिए अच्छा अवसर है कि हम स्थानीय भोजन को और उत्तराखण्ड की संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ा सकते हैं इसलिए हमें अधिक से अधिक उत्तराखण्ड की संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत का प्रचार- प्रसार करना चाहिए ताकि पूरे भारत में हमारी संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत की पहचान बने। कार्यक्रम की अध्यक्षता खुर्पाताल शक्ति केन्द्र प्रभारी और मंडल मंत्री विजय बिष्ट द्वारा की गई और कार्यक्रम का संचालन ओबीसी मोर्चा मंडल‌ महामंत्री गौरव गोस्वामी द्वारा किया गया। बैठक में विधायक सरिता आर्या, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता हेम आर्य, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, भाजपा मंडल मंत्री और S. I. R . संबंधित कार्यक्रम के प्रभारी विजय बिष्ट, मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा विजय गोस्वामी,मंडल महामंत्री ओबीसी मोर्चा गौरव गोस्वामी,महामंत्री मंडल किसान मोर्चा योगेश बिष्ट, शक्ति केंद्र पालक और वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता पान सिंह खनी, भाजपा बूथ अध्यक्ष खुर्पाताल विक्रम कनवाल,अजय कनवाल, भाजपा बूथ अध्यक्ष नंदन कोटलिया,सामाजिक कार्यकर्ता जीवन नेगी, अनुसूचित मोर्चा मंडल मंत्री नवीन चंद,किसान मोर्चा कार्यकारणी सदस्य तारा कनवाल, हेमन्त कनवाल, विनोद कुमार, प्रियांशु गोस्वामी,माया देवी, भगवती देवी, चंद्रशेखर कार्की, संजय भट्ट समेत क्षेत्रवासी उपलब्ध रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!