16 June 2026

डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग मेंग्रीन मिशन के तहत आयोजित किया गया पौधारोपण कार्यक्रम

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में आज ग्रीन मिशन के लिए पौधारोपण कार्य क्रम किया गया । पंतनगर विश्वविद्यालय के एग्रोनॉमी विभाग के प्रो सुजीत कुमार लवानिया ने पद्म का पौधा रोपा। डॉ लवानिया डी एस बी के एलुमनी है । इस अवसर पर प्रो लवानिया ने कहा कि पौधारोपण जीवन का सबसे सकारात्मक कार्य है । विभागाध्यक्ष प्रो ललित तिवारी ने कहा कि पौधे लगाना जीवन में आनंद की अनुभूति देते है । आज पदम ,बांज , पांगर,देवदार ,तेज पत्ता , हाइड्रेंजिया , येलो के पौधे लगाए गए ।पौधे रेंज ऑफिसर आनंद लाल आर्य द्वारा उपलब्ध कराए गए । बांज पहाड़ के पारिस्थितिक तंत्र को मजबूत बनाता है । पद्म एक धार्मिक पौधा है ।देवदार को भगवान की लकड़ी माना जाता है तथा देवदारु कहा जाता है । प्रो सुजीत कुमार लवानिया को शॉल उड़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया । वानिकी विभागाध्यक्ष प्रो आशीष तिवारी ,डॉ कुबेर गिनती ,डॉ हिमानी कार्की ,डॉ नंदन मेहरा ,डॉ नवीन पांडे ,शीतल कोरंगा ,गोपाल बिष्ट , लीला पंत , मोहित खाती ने आज पौधारोपण कर हरित आंदोलन को आगे बढ़ाया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!