माँ नयना देवी व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन ने की डीएम से मुलाकात, जल संस्थान के टैंकर का फिटनेस सटिफिकेट 2021 में निरस्त, नगर पालिका के वाहनों की हो जांच-पुनीत टंडन

नैनीताल। माँ नयना देवी व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर 12 जून को महिला पर्यटकों के एक्सीडेंट के बाद जल संस्थान के टैंकर में फिटनेस सर्टिफिकेट के 2021 में ही निरस्त होने के साथ ही ज़िले में सभी सरकारी वाहनों और खास तौर से नगर पालिका नैनीताल के वाहनों के फिटनेस चेक और सुधारीकरण कराऐ जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बीते रोज़ 12 जून जल संस्थान के पानी टैंकर द्वारा दो पर्यटक महिलाओं को टक्कर मार कर बुरी तरह घायल कर दिया गया था।
इसी संदर्भ में मल्लीताल माँ नयना देवी व्यापार मंडल द्वारा पाया गया की जल संस्थान के टैंकर का फिटनेस 2021 में ही निरस्त हो चुका था। इस जानकारी के सामने आने के बाद पुलिस द्वारा इस ट्रक को सीज किया गया है।
नैनीताल की आम जानता और नगरवासी खास कर के महिलायें और बच्चे इस घटनाक्रम से खासी दहशत में हैं। माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल संस्थापक अध्यक्ष पुनीत टंडन द्वारा सभी की सुरक्षा हेतु ज़िले की इस प्रकार के सभी सरकारी वाहनो का तथा खासतौर से नगरपालिका नैनीताल के सभी वाहनो का फिटनेस सर्टिफिकेट और वास्तविक फिटनेस चेक करने के साथ ही वाहनो की खराब हालत को सही किए जाने के कड़े निर्देश दिए जाने के लिए जिलाधिकारी से आग्रह किया तथा चर्चा करी जिससे के नगरवासी आश्वस्त हो सकें कि वे कम से कम नगर पालिका की बेहद ख़राब हालातों वाले वाहनो के वज़ह से डर के साये में ना जियें।
व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन द्वारा जिलाधिकारी से पूर्ण उम्मीद की गई की उनके द्वारा मुद्दे की अहमियत को समघ इस संबंध में तुरंत की कड़े निर्देश दे कर माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल को एक action taken report की जल्द ही उचित समय में प्रतिलिपि द्वारा जानकारी उपलब्ध करायेंगे। लिखित में ज्ञापन की एक प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक एंड क्राइम तथा अधिशासी अधिकारी नगरपालिका नैनीताल को भी प्रेषित किया है।













