19 June 2026

सांसद अजय भट्ट पहुंचे नैनीताल स्थित तपोवन, वरिष्ठ पत्रकार डा . गिरीश रंजन तिवारी को सांसद अजय भट्ट ने किया सम्मानित,

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। पत्रकारिता व अध्यापन के क्षेत्र के साथ साथ विशिष्ट कार्य के लिए वरिष्ठ पत्रकार डा.गिरीश रंजन तिवारी को नैनीताल ऊधम सिंह नगर के सांसद अजय भट्ट ने सम्मानित किया।


शुक्रवार को सासंद अजय भट्ट बिरला मार्ग स्थित डा .तिवारी के तपोवन में पहुंचे। सांसद अजय भट्ट के पहुंचने पर श्री तिवारी व परिजनों ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद सासंद अजय भट्ट ने पत्रकारिता व अध्यापन के क्षेत्र के साथ साथ विशिष्ट कार्य के लिए वरिष्ठ पत्रकार डा.गिरीश रंजन तिवारी को शाल ओढाकर सम्मानित किया। बता दें कि पत्रकार श्री तिवारी अमर उजाला नैनीताल के वरिष्ठ पत्रकार हैं और वह हाल ही में डीएसबी परिसर नैनीताल से पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। श्री तिवारी के लेख अमर उजाला और विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में समाज के साथ साथ राजनीति गलियारों की आवाज भी बन चुकें हैं। भट्ट ने कहा कि पत्रकारिता में डॉ. तिवारी का 37 वर्ष का अनुभव है और पत्रकारिता शिक्षण के क्षेत्र में भी उनका बहुमूल्य योगदान रहा है।
इस अवसर पर प्रो. महेंद्र राणा, आशा शर्मा, अशोक तिवारी, धर्मेंद्र शर्मा, कमांडर अच्युत कुमार, राजकुमार गुप्ता, चंदन अधिकारी, प्रो. ललित तिवारी, मारुती साह, वार्ड मेंबर, पूरन बिष्ट, सासंद प्रतिनिधि गोपाल रावत, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, कुसुम तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!